Saturday, 17 November 2018

किसान अनुच्छेद

किसान अनुच्छेद

भारत एक कृषिप्रधान देश है।यहाँ की आधी से ज्यादा आबादी गाँव में रहती है। जो लोग खेती-बाड़ी करके फसल उगाते हैं उन्हें किसान कहते हैं। किसान बहुत सीधा-साधा और मेहनती होता है। खेतों में दिन-रात काम करके  वह अनाज उगाता है। सुबह होते ही वह हल-बैल लेकर निकल जाता है। वह धूप,बारिश और सरदी में भी  खेतों में काम करता है। उसका पहनावा भी बहुत साधारण होता है। वह धोती,कुर्ता और सिर में पगड़ी पहनता है। अफ़सोस की बात यह है कि इतनी कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी किसान की दशा अच्छी नहीं होती। यहाँ के ज्यादातर किसान गरीब होते हैं। सरकार ने  किसानों की हालत सुधारने के लिए अनेक योजनाएँ शुरू की हैं। हम सभी को किसानों का आदर और सम्मान करना चाहिए। “ जय जवान जय किसान।"

No comments:

Post a Comment

दादी का गाँव भाषा अभ्यास

      दादी का गाँव  भाषा अभ्यास     1. नीचे दिए गए चित्रों को देखते हुए सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए- क) शहर में ऊँचे- ऊँचे -------होते ह...