अपठित गद्यांश 3
भारत एक कृषिप्रधान देश
है। यहाँ की आधी से ज्यादा आबादी गाँव में रहती है। जो लोग खेती-बाड़ी करके फसल
उगाते हैं उन्हें किसान कहते हैं। किसान बहुत सीधा-साधा और मेहनती होता है। खेतों
में दिन-रात काम करके वह अनाज उगाता है। सुबह
होते ही वह हल-बैल लेकर निकल जाता है। वह धूप,बारिश और सरदी में भी खेतों में काम करता है। उसका पहनावा भी बहुत साधारण होता है। वह
धोती,कुर्ता और सिर में पगड़ी पहनता है। अफ़सोस की
बात यह है कि इतनी कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी किसान की दशा अच्छी नहीं होती।
यहाँ के ज्यादातर किसान गरीब होते हैं। सरकार ने
किसानों
की हालत सुधारने के लिए अनेक योजनाएँ शुरू की हैं। हम सभी को किसानों का आदर और
सम्मान करना चाहिए। “ जय जवान जय किसान।"
प्रश्न 1. भारत एक कैसा
देश है?
2. यहाँ की आधी से ज्यादा
आबादी कहाँ रहती है?
3. किसान
किसे कहते हैं?
4.किसान
कैसे स्वभाव का होता है?
5.सुबह
होने पर वह क्या करता है?
6.उसका
पहनानवा कैसा होता है?
7.वह
क्या पहनता है?
8.हमें
किसानो के साथ कैसे व्यवहार करना चाहिए?
No comments:
Post a Comment