जन्मदिन
गुब्बारों
डॉक्टर
दिल्ली
गुलदस्ता
मेहमान
रसगुल्ले
आज गीता बहुत खुश है। आज उसका छठा जन्म दिवस है। घर में सुबह से ही चहल-पहल है। रंग-बिरंगे गुब्बारों से घर को सजाया गया है।
उसके भाई आनंद ने उसे सुबह ही फूलों का गुलदस्ता दिया है।
डॉक्टर चाचा दिल्ली से आए हैं।
शाम को गीता की सहेलियाँ आती हैं। उन्हें देखकर गीता बहुत खुश है।
माँ और दादी अम्मा ने बहुत से पकवान बनाए हैं।
मेहमान आने शुरू हो गए हैं। मेहमानों के आने पर गीता केक काटती है।
केक खाने के बाद चम्पा गाना सुनाती है। रत्ना मजेदार चुटकुले सुनाती हैं।
माँ गीता को एक डिब्बा देती है।
दादी अम्मा सबको रसगुल्ले खिलाती है। खाना शुरू होने पर सब खाना खाते हैं। -
गीता के पिताजी सबको धन्यवाद देते हैं।
अभ्यास
口口口
1. नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़कर सही (1) वा गलत (X) का निशान लगाइए।
क. गीता ने रंग-बिरंगे गुब्बारों से घर को सजाया। (सही)
ख. आनंद ने गीता को फूलों का गुलदस्ता दिया। (सही)
ग. गीता की सहेलियाँ सुबह ही आ गई थीं। (गलत)
घ. रत्ना बहुत सारे गाने गाती है। (गलत)
ङ. गीता के पिताजी सबको धन्यवाद देते हैं। (सही)
2. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए-
क. गीता ने अपना कौन-सा जन्म दिवस मनाया?
गीता ने अपना छठा जन्म दिवस मनाया।
ख. गीता के भाई का क्या नाम है?
गीता के भाई का नाम आनंद है।
ग. डॉकटर चाचा कहाँ से आए हैं?
डॉकटर चाचा दिल्ली से आए हैं।
घ. मेहमानों के आने पर गीता ने क्या काटा?
मेहमानों के आने पर गीता ने केक काटा।
ङ. दादी अम्मा ने सबको क्या खिलाना?
दादी अम्मा ने सबको रसगुल्ले खिलाना।
3. नीचे दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए-
दादी- मेरी दादी मुझे कहानी सुनाती है।
जन्मदिन-आज मेरा जन्मदिन है।
चुटकुले-मेरा दोस्त मज़ेदार चुटकुले सुनाता है।
गुलदस्ता- मेर जन्मदिन पर रमेश ने एक गुलदस्ता दिया।
धन्यवाद-मदद करने वाले को धन्यवाद देना चाहिए।
4. आप अपना जन्मदिन कैसे मनाते हैं, कक्षा में बातचीत कीजिए।
No comments:
Post a Comment