गाय(अनुच्छेद)
गाय एक पालतू पशु है ।यह बहुत ही उपयोगी जानवर है। गाय के दो बड़ी- बड़ी आँखें ,दो लंबे सिंग,दो कान, एक लंबी पूंछ होती है |गाय विभिन्न रंग की होती हैं जैसे-सफेद,काली,लाल,चितकबरी आदि। गाय घास- फूस ,भूसा और पत्ते भी खाती हैं। गाय से हमें दूध मिलता हैं | इसे सब पीते हैं। इससे मक्खन, दही,घी,पनीर तथा अन्य कई प्रकार की मिठाइयाँ भी बनती हैं | गाय से हमें गोबर भी मिलता है | गोबर से घर की लिपाई, पुताई होती है | गोबर को खाद के रूप इस्तेमाल किया जाता है | गाय का बछड़ा बड़ा होकर बैल बनता है और खेत जोतने का काम करता है | गाय को हम गोमाता भी कहते हैं | इसको हम लक्ष्मी के रूप में भी पूजते हैं । हमें गाय की देखभाल अच्छी तरह करनी चाहिए।
Sir ea kia term 1 exam ma aaga
ReplyDeleteHan aayaga as mcq
DeleteSir Ye anushed ayega exam Mein ya Phir Maa wali anu he'd ayega
ReplyDelete