Friday, 16 October 2020

पाठ-12 सीख माधुरी

 





सीख 
शहीद देशभक्त बुद्धिमान ज्ञानी मूर्ख विजयी 
जो आएँ देश के काम, वे शहीद कहलाएँ। 
जो देश को धोखा दें, वे गद्दार कहलाएँ।
 जिन्हें हो देश से प्यार, वे देशभक्त कहलाएँ।
 जो भागे रण से, वे कायर कहलाएँ।। 








बुद्धि से लें जो काम, वे बुद्धिमान कहलाएँ। 
मेहनत से न पीछे हटें, वे मेहनती कहलाएँ। 
जो संकट में न घबराएँ, वे साहसी कहलाएँ। 
ज्ञान का हैं जो भंडार, वे ज्ञानी कहलाएँ। 
बदधि नहीं है जिनके पास, वे मूर्ख कहलाएँ। 
जो जीत कर आएँ, वे विजयी कहलाएँ। 
अभ्यास  - माधुरी
1. नीचे दिए गए वाक्यों के लिए एक शब्द लिखिए 
क, जो देश को धोखा दें -गद्दार
ख. जो रण से भागे -कायर
ग. जो बुद्धि से काम लें -बुद्दिमान
घ. जो मेहनत से पीछे न हटें-  मेहनती 
ङ जो संकट में न घबराएँ -साहसी 
2. नीचे दिए सही वाक्यों पर ( ) और गलत वाक्यों पर ( x ) निशान लगाइए 
क. जो लोग देश के काम आते हैं, वे शहीद कहलाते हैं। सही
ख. देशभक्त लोग अपने देश से प्यार नहीं करते।       गलत
ग. साहसी लोग संकट में कभी नहीं घबराते।   सही
 घ. जिनके पास बहुत ज्ञान है, वे ज्ञानी होते हैं।  सही
ङ. विजयी वे होते हैं, जो हार कर आते हैं।   गलत


3.भारत के किन्हीं तीन देशभक्तों के नाम लिखिए
 क. .....सुभाष चंद्र बोस    ख. .......... महात्मा गांधी.......... ग. .लालबहादुर शास्त्री..... .. 


4. देशभक्ति का कोई एक गीत याद कीजिए और कक्षा में सुनाइए। 

3 comments:

जीवन मूल्य प्रश्न- Annual,class 5

 जीवन मूल्य प्रश्न- Annual,class 5 1. अपनी बीमार माँ की मदद आप कैसे कर सकते हैं? उत्तर -डॉक्टर के पास ले जाकर,दवाई देकर,खाना बनाकर,पैर ...