Wednesday, 17 November 2021

पाठ - 14 - रोटी माधुरी

  


पाठ - 14 - रोटी

 सरस्वती चैन पाखंड ढोंग प्रचार मग्न शर्म 


स्वामी दयानंद सरस्वती वेदों का प्रचार करते हुए घूम रहे थे। जो मिलता वह खा लेते। जहाँ रात हुई वहाँ सो जाते।
बिस्तर मिले या न मिले स्वामी जी चैन से सोते। लोगों को सच्चा रास्ता दिखाना ही उनका धर्म था। लोग बड़े ध्यान से
उनकी बाते सुनते। ढोंग और पाखंड छोड़ने का वायदा करते। 
स्वामी जी एक दिन रात को एक गाँव में रुके। वहाँ लोगों को सच्चा मानव धर्म बताया। स्वामी जी की बात खत्म हुई तो
एक गरीब उनके लिए रोटी लाया। वह प्यार से रोटी खाने लगे। रोटी लाने वाला गरीब पंखे से हवा करने लगा। इतने में
एक आदमी चिल्लाया,) स्वामी जी, यह रोटी छोड़ दो। यह नाई की रोटी है। मैं आपके लिए और रोटी लाया हूँ।'
 वह आदमी स्वामी जी के पास आ गया। स्वामी जी धीमे से मुस्कुराएं। रोटी को अलटा-पलटा। फिर बोले, 'इस पर तो
कहीं नाई नहीं लिखा। यह तो गेहूँ की रोटी है।' उस आदमी की गर्दन शर्म से झक गई। सारी जी ने कहा, 'इस जात-पात के
कारण ही तो हम गुलाम हैं। हम सब भारत माँ हैं। माँ के लिए सब बच्चे एक समान है।' स्वामी जी की बात सुनकर सब
लोग आत मग्न हो गए। 
शब्दार्थ-
बिस्तर-बिछौना,Bed
ढोंग और पाखंड -छल- कपट, Hypocrisy

वायदा - वादा करना,वचना देना

चैन - आराम,सुख,शांति


1.     सही शब्द चुनकर वाक्य पूरा करो।
 (क)स्वामी जी  चैन से सोते।
ख)गरीब पंखे से हवा करने लागा।
ग)वह फिर से रोटी खाने लगे।
घ)यह तो गेहूँ की रोटी है।
ङ)स्वामी जी वेदों का प्रचार करते हुए घूम रहे थे।

2. क) स्वामी जी एक दिन शहर में सूखे।  नहीं 
 ख) अमीर आदमी स्वामी जी के लिए रोटी लाया।  नहीं
 ग) स्वामी जी तेजी से मुस्कुराए।   नहीं 
 घ) लोग ध्यान से उनकी बात सुनते।   हाँ 
ङ) उस आदमी की गर्दन शर्म से झुक गई।   हाँ

3.क)स्वामी जी का धर्म लोगों को सच्चा रास्ता दिखाना था।
ख)लोगा स्वामी जी से ढोंग और पाखंड छोड़ने का वायदा करते।
ग)स्वामी जी के अनुसार जात-पाँत के कारण हम गुलाम हैं।
घ)भारत माँ के सब बच्चे एक समान हैं।
ङ)स्वामी जी की बात सुनकर सब लोग आनंद मग्न हो गए।
4. पाठ में आए आधे अक्षर वाले कोई 10 शब्द लिखिए -
स्वामी, सरस्वती, बिस्तर, रास्ता, ध्यान, सच्चा, प्यार, चिल्लाया, मुस्कुराए, बच्चे, मग्न, खत्म
5. वाक्य बनाइए।
चैन - पैर में चोट लगने के कारण मैं रात को चैन से नहीं सो सका।
मग्न - स्वामी जी की बात सुनकर सब लोग आनंद मग्न हो गए।
धर्म - हमें सबको सच्चा मानव धर्म बताना चाहिए।
समान - माँ के लिए  सब बच्चे एक समान हैं।

भारत के प्रमुख समाज सुधारकों के नाम 

राजा राम मोहन रॉय Raja Ram Mohan Roy.

स्वामी विवेकानंद Swami Vivekananda

ईश्वर चंद्र विद्यासागर Ishwar Chandra Vidyasagar. ...

दयानंद सरस्वती Dayanand Saraswati.

https://quizizz.com/media/resource/gs/quizizz-media/quizzes/7baa91ea-3e94-48ad-a07f-013491e60151



वेद https://quizizz.com/media/resource/gs/quizizz-media/quizzes/201bfe1f-8b57-418a-b47e-7eb91679c07c



बिस्तर-बिछौना,Bed

1 comment:

दादी का गाँव भाषा अभ्यास

      दादी का गाँव  भाषा अभ्यास     1. नीचे दिए गए चित्रों को देखते हुए सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए- क) शहर में ऊँचे- ऊँचे -------होते ह...