Tuesday, 22 November 2022

पाठ -15 राजू का सपना

  पाठ -15 राजू का सपना



अभ्यास 

1.सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए--- 

क, यह छड़ी हमें किसी  मेहनती लडके को ही देनी चाहिए। 
 ख. माता-पिता उसकी गंदी आदतों  से तंग थे। 

ग. राजू, तुम तो बहुत  समझदार लड़के हो। 
घ. जब मन करता, छुट्टी   कर लेता। 

ङ राजू आज फिर गहरी नींद में सो रहा था। 


2.जोड़े बनाइए
दूसरी कक्षा 
गहरी नींद 
तीन परियाँ 
पक्का वायदा 
बड़ा  आदमी

3.नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए 
क. राजू कैसी छड़ी चाहता था? 
उत्तर - राजू एक ऐसी छड़ी चाहता था जिसे घुमाते ही सारा काम हो जाते।

ख. राजू पहले कैसा लड़का था?
राजू पहले आलसी,सुस्त और लापरवाह लड़का था।

 ग. राजू ने बदलने के लिए परियों से कितना समय माँगा?

राजू ने बदलने के लिए परियों से एक महीने का समय माँगा।

 घ, राजू बाद में कैसा लड़का बन गया? 

राजू बाद में समझदार,चुस्त और मेहनती लड़का बन गया।

ङ. राजू को जो छड़ी मिली, उसका क्या नाम है? 
राजू को जो छड़ी मिली, उसका नाम मेहनत की छड़ी है।

4.अगर आपको जादू की छड़ी मिल जाए तो आप उससे क्या करना चाहेंगे?  
उत्तर - गरीबों की सहायता करेंगे
जिसके पास किताबें नहीं है उसे किताबें देंगे
बीमारों को दवाइयाँ देंगे
जिसके पास घर नहीं है उसे घर बनाकर देंगे

No comments:

Post a Comment

दादी का गाँव भाषा अभ्यास

      दादी का गाँव  भाषा अभ्यास     1. नीचे दिए गए चित्रों को देखते हुए सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए- क) शहर में ऊँचे- ऊँचे -------होते ह...