Thursday, 17 August 2023

गाय(अनुच्छेद)

 गाय(अनुच्छेद) 

गाय एक पालतू पशु है । यह बहुत ही उपयोगी जानवर है। गाय के दो बड़ी- बड़ी आँखें ,दो लंबे सींग,दो कान, एक लंबी पूँछ होती है |गाय सफेद,काली,लाल,चितकबरी आदि रंग की होती हैं।  गाय घास- फूस ,भूसा और  पत्ते भी  खाती हैं। गाय से हमें दूध मिलता हैं | इससे मक्खन, दही,घी,पनीर आदि चीज़ें बनती हैं | गाय से हमें  गोबर भी मिलता  है | गोबर से घर की लिपाई,पुताई होती है | गोबर को खाद के रूप में  इस्तेमाल किया जाता  है | गाय का बछड़ा बड़ा होकर बैल बनता है और खेत जोतने का काम करता है | गाय को हम गोमाता भी कहते हैं | हमें गाय की देखभाल अच्छी तरह करनी चाहिए।


No comments:

Post a Comment

दादी का गाँव भाषा अभ्यास

      दादी का गाँव  भाषा अभ्यास     1. नीचे दिए गए चित्रों को देखते हुए सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए- क) शहर में ऊँचे- ऊँचे -------होते ह...