Tuesday, 12 December 2023

राजू का सपना (भाषा अभ्यास)

   राजू का सपना (भाषा अभ्यास)

1.वचन बदलिए।
छुट्टी –  छुट्टियाँ
आदत-  आदतें
किताब - किताबें
कॉपी  - कॉपियाँ
छड़ी   - छड़ियाँ
परी   - परियाँ
2. क) परी ने राजू को जादू---------- छड़ी दी ।       की 
(ख) राजू-------- दूध पीया ।                      ने 
(ग) रमेश छत --------- घूम रहा था ।              पर 
(घ) माँ  ने चाकू ------ सेब काटा                  से 
(ङ) दादाजी------------ चाय बना दो ।               के लिए 
(च) बस्ते----------- कॉपी-किताबें हैं ।                में

3. दिए गए वाक्यों के लिए एक शब्द चुनकर लिखिए-
 क) जो आलस करे--                  आलसी  
(ख) मेहनत करे--                     मेहनती  
(ग) जो सोने से जेवर बनाए---          सुनार 
(घ) जो लापरवाही करे------             लापरवाह 
(ङ) जो खेती करे----                  किसान 
(च) जो बीमारों को दवाई दे-------        डॉक्टर 
(छ) जादू का खेल दिखाने वाला------     जादूगर
(ज) जो किसी से ना डरे--------          निडर

4. दिए गए शब्दों में से मूल शब्द मिलाकर लिखिए-
क) व्यापारी-         व्यापार  
(ख) खुशी--          खुश  
(ग) शहरी----        शहर 
(घ) कमजोरी---      कमज़ोर 
(ङ) बुराई----         बुरा
5. काम वाले शब्द पहचानिए-
क) मैं नाश्ते में दूध पीता हूँ ।     पीता  
(ख) दोनों लड़के खेलते हैं ।          खेलते  
(ग) वह अंदर आई ।                आई 
(घ) राजू ने खाना खाया ।           खाया 
(ङ) मेरी बहन बहुत अच्छा गाती है ।  गाती 
(च) बंदर बहुत जोर से भागा ।        भागा
6.वाक्य बनाइए-
क)सींचना – पौधों को हर रोज़ सींचना चाहिए।
 (ख) रोना - हर बात पर रोना अच्छी बात नहीं है।
 (ग) दौड़ना – दौड़ना सेहत के लिए अच्छा है।
(घ)झूलना – मुझे झूला झूलना अच्छा लगता है।
 (ङ)गिरना – खेलते समय गिरना आम बात है।

No comments:

Post a Comment

दादी का गाँव भाषा अभ्यास

      दादी का गाँव  भाषा अभ्यास     1. नीचे दिए गए चित्रों को देखते हुए सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए- क) शहर में ऊँचे- ऊँचे -------होते ह...