Thursday, 28 November 2024

पाठ - 15 राजू का सपना (भाषा अभ्यास)

   पाठ - 15  राजू का सपना (भाषा अभ्यास)

1.वचन बदलिए।
छुट्टी –  छुट्टियाँ
आदत-  आदतें
किताब - किताबें
कॉपी  - कॉपियाँ
छड़ी   - छड़ियाँ
परी   - परियाँ
2. क) परी ने राजू को जादू---------- छड़ी दी ।       की 
(ख) राजू-------- दूध पीया ।                      ने 
(ग) रमेश छत --------- घूम रहा था ।              पर 
(घ) माँ  ने चाकू ------ सेब काटा                  से 
(ङ) दादाजी------------ चाय बना दो ।               के लिए 
(च) बस्ते----------- कॉपी-किताबें हैं ।                में

3. दिए गए वाक्यों के लिए एक शब्द चुनकर लिखिए-
 क) जो आलस करे--                  आलसी  
(ख) मेहनत करे--                     मेहनती  
(ग) जो सोने से जेवर बनाए---          सुनार 
(घ) जो लापरवाही करे------             लापरवाह 
(ङ) जो खेती करे----                  किसान 
(च) जो बीमारों को दवाई दे-------        डॉक्टर 
(छ) जादू का खेल दिखाने वाला------     जादूगर
(ज) जो किसी से ना डरे--------          निडर

4. दिए गए शब्दों में से मूल शब्द मिलाकर लिखिए-
क) व्यापारी-         व्यापार  
(ख) खुशी--          खुश  
(ग) शहरी----        शहर 
(घ) कमजोरी---      कमज़ोर 
(ङ) बुराई----         बुरा
5. काम वाले शब्द पहचानिए-
क) मैं नाश्ते में दूध पीता हूँ ।        पीता  
(ख) दोनों लड़के खेलते हैं ।          खेलते  
(ग) वह अंदर आई ।                आई 
(घ) राजू ने खाना खाया ।           खाया 
(ङ) मेरी बहन बहुत अच्छा गाती है ।  गाती 
(च) बंदर बहुत जोर से भागा ।        भागा
6.वाक्य बनाइए-
क)सींचना – पौधों को हर रोज़ सींचना चाहिए।
 (ख) रोना - हर बात पर रोना अच्छी बात नहीं है।
 (ग) दौड़ना – दौड़ना सेहत के लिए अच्छा है।
(घ)झूलना – मुझे झूला झूलना अच्छा लगता है।
           बंदर को डाली पर झूलना अच्छा लगता है।
 (ङ)गिरना – खेलते समय गिरना आम बात है।

Monday, 25 November 2024

पाठ -15 राजू का सपना माधुरी

    पाठ -15 राजू का सपना माधुरी

कठिन शब्द - नींद बिलकुल गहरी लापरवाह नाश्ता कुल्ला छड़ियाँ

आसमान किताबें छुट्टी समझदार जादू परियाँ स्कूल कॉपियाँ


1.सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए--- 

क, यह छड़ी हमें किसी  मेहनती लडके को ही देनी चाहिए। 
 ख. माता-पिता उसकी गंदी आदतों  से तंग थे। 
ग. राजू, तुम तो बहुत  समझदार लड़के हो। 
घ. जब मन करता, छुट्टी   कर लेता। 
ङ राजू आज फिर गहरी नींद में सो रहा था। 
2.जोड़े बनाइए
दूसरी कक्षा 
गहरी नींद 
तीन परियाँ 
पक्का वायदा 
बड़ा  आदमी
3.नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए 
क. राजू कैसी छड़ी चाहता था? 
उत्तर - राजू एक ऐसी छड़ी चाहता था जिसे घुमाते ही सब काम हो जाते।
ख. राजू पहले कैसा लड़का था?
राजू पहले आलसी,सुस्त और लापरवाह लड़का था। 
ग. राजू ने बदलने के लिए परियों से कितना समय माँगा?
राजू ने बदलने के लिए परियों से एक महीने का समय माँगा।
घ, राजू बाद में कैसा लड़का बन गया? 
राजू बाद में समझदार,चुस्त और मेहनती लड़का बन गया।
ङ. राजू को जो छड़ी मिली, उसका क्या नाम है? 
राजू को जो छड़ी मिली, उसका नाम मेहनत की छड़ी है।
4.अगर आपको जादू की छड़ी मिल जाए तो आप उससे क्या करना चाहेंगे?  
उत्तर - गरीबों की सहायता करूँगा
जिसके पास किताबें नहीं है उसे किताबें दूँगा
बीमारों को दवाइयाँ दूँगा
जिसके पास घर नहीं है उसे घर बनाकर दूँगा

Monday, 11 November 2024

PT2 RW

 PT2 RW 

1अपठित गद्यांश

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दें। (5X1=5)

स्वच्छता का जीवन में बहुत महत्त्व है। सबसे पहले शरीर की सफ़ाई आवश्यक है। दाँत, आँख, कान, नाक आदि सदैव साफ़ रखने चाहिए, जिससे इनमें कोई रोग न हो। रोज़ सुबह नहाना चाहिए। कपड़े भी सदैव साफ़-सुथरे पहनने चाहिए। मैले कपड़ों से बदबू आती है तथा उनके कारण हम बीमार भी हो सकते हैं। खाने-पीने की चीज़ों में सफ़ाई का ध्यान रखना बहुत ज़रुरी है। स्वच्छ बर्तनों में पका खाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। खाना खाने से पहले हाथ भली प्रकार धो लेने चाहिए। गंदे हाथों से खाना खाने से रोगाणु पेट में चले जाते हैं। वे कई भयंकर बीमारियाँ पैदा कर सकते हैं।

(1) हमें कैसे कपड़े पहनने चाहिए?

(2) कैसा खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है?

(3) खाना खाने से पहले क्या करना चाहिए?

(4) स्वच्छता का अर्थ है

(नहाना, गंदगी, सफ़ाई, खेलना)

(5) खुशबू  का विलोम शब्द - 

2. मेला अनुच्छेद 

मेला अनुच्छेद

हमारा देश भारत ------- और ----- का देश है। दशहरा और ----- पर लगभग सभी जगह मेले लगते हैं।मेले में बहुत ------ होती है। बड़े-बड़े ------ लगे होते हैं ।तरह–तरह की ------सजी होती हैं । बच्चे ----- का आनंद लेते हैं।चाट,गुपचुप,आइस्क्रीम की -------पर भारी -----देखने को मिलती है ।यहाँ --------,कपड़े,बर्तन तथा ----------की अनेक -------मिलती हैं। मेला हमारे -------में नया ------और ------ भर देता है । 

3.सही मात्रा लगाइए

महनत    कम    धखा    शहद    कयर    वजय    दश    बद्धिमान    आदम    स्वाम

4.विलोम शब्द लिखिए

सरल    निरादर    कायर    ज्ञानी    गुलाम    डरपोक    निर्धन    बुद्धिमान

5.वर्णों को सही क्रम में लिखिए

रीगब    रभात    मगुला    दआमी    खंडपा    वमान    मासन

6.गिनती को शब्दों ताथा अक्षरों में लिखिए

३४    २७    ३०    ३१    ४०   छब्बीस    अट्ठाईस    इकतालीस    पैंतीस

7.प्रश्नों के उत्तर लिखिए

लोग स्वामी जी से क्या वायदा करते?

किसका धर्म लोगों को  सच्चा रास्ता दिखाना था?

किसके लिए सब बच्चे एक समान हैं?

कौन लोग संकट से नहीं घबराते हैं?

ज्ञानी कौन कहलाते हैं?

जो लोग देश के काम आते हैं, वे क्या कहलाते हैं?

किसे मेहनती कहते हैं?

माँ ने किसे प्यार से गले लगा लिया?

आँखों में क्या गिरते ही लोमड़ी जंगल की ओर भाग गई?

नानी के घर कौन गया?

लोमड़ी और भेडिया किसे रास्ते में मिले?

उत्तम पाठक बोनस के प्रश्न

1.बादशाह अकबर को किस चीज़ का शौक था?

2.बादशाह अकबर किसे अपने मंत्रियों में शामिल कर लेते थे?

3.बादशाह अकबर को फारस के राजा ने क्या भेजा?

4.पिंजरा में क्या था?

मेरा देश (अनुच्छेद )

 

मेरा देश (अनुच्छेद )

मेरे देश का नाम भारत है।यहाँ अनेक भाषा और बोलियाँ बोली जाती हैं। यहाँ अनेक धर्मजाति और संप्रदायों के लोग आपस में मिल-जुलकर प्रेम से रहते हैं।  यहाँ रामकृष्णकबीर,  गाँधी आदि महापुरुषों ने जन्म लिया।मैं अपने देश से बहुत प्यार करता हूँ। अनेकता में एकता हमारी शान हैइसीलिए तो भारत महान है। यहाँ अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं तथा हर प्राँत के अलग-अलग त्योहार व उत्सव मनाए जाते हैं। संसार के जितने मौसम होते हैं वे सब हमारे देश में देखने को मिलते हैं। सरदीगरमीबरसात सभी तरह के यहाँ मौसम होते हैं। इसलिए हमारा देश भारत संसार का सर्वश्रेष्ठ देश है। मेरे देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। इसलिए कहा गया कि- 'सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्ताँ हमारा'


"चतुर चीकू" भाषा अभ्यास activity

https://studio.frameworkconsulting.com/project/8078/playlist/17486/shared 

Tuesday, 5 November 2024

चाचा नेहरू अनुच्छेद


चाचा नेहरू अनुच्छेद 

 पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के एक महान नेता थे।वह भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। उनका जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था, और उनकी माता का नाम स्वरुप रानी था। उन्होंने इंग्लैंड में पढ़ाई की थी। वह बच्चों को बहुत प्यार करते थे।बच्चे उनको प्यार से चाचा नेहरू बुलाते थे।उनकी याद में हर साल  14 नवंबर को बाल दिवस के  रूप में मनाया जाता है।उनका प्रिय फूल गुलाब था।उनका निधन 27 मई, 1964 को नई दिल्ली में हुआ था।

चतुर चीकू माधुरी

     चतुर चीकू माधुरी  1. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए  क) चीकू किसका नाम है?   चीकू  खरगोश  का नाम है।   ख) चीकू कैसा बे...