Saturday, 7 December 2024

मेरा देश (अनुच्छेद )

 मेरा देश (अनुच्छेद )

मेरे देश का नाम भारत है।यहाँ अनेक भाषा और बोलियाँ बोली जाती हैं। यहाँ अनेक धर्मजाति और संप्रदायों के लोग आपस में मिल-जुलकर प्रेम से रहते हैं।  यहाँ रामकृष्णकबीर,  गाँधी आदि महापुरुषों ने जन्म लिया।मैं अपने देश से बहुत प्यार करता हूँ। अनेकता में एकता हमारी शान हैइसीलिए तो भारत महान है। यहाँ अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं तथा हर प्राँत के अलग-अलग त्योहार व उत्सव मनाए जाते हैं। संसार के जितने मौसम होते हैं वे सब हमारे देश में देखने को मिलते हैं। सरदीगरमीबरसात सभी तरह के यहाँ मौसम होते हैं। इसलिए हमारा देश भारत संसार का सर्वश्रेष्ठ देश है। मेरे देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। इसलिए कहा गया कि- 'सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्ताँ हमारा'


No comments:

Post a Comment

जीवन मूल्य प्रश्न- Annual,class 5

 जीवन मूल्य प्रश्न- Annual,class 5 1. अपनी बीमार माँ की मदद आप कैसे कर सकते हैं? उत्तर -डॉक्टर के पास ले जाकर,दवाई देकर,खाना बनाकर,पैर ...