Thursday, 5 December 2024

पाठ 16 अभ्यास (भाषा अभ्यास)

     

पाठ 16 अभ्यास (भाषा अभ्यास)
1.विपरीत शब्द लिखिए-
(क)रात - दिन     (ख)अमीर - गरीब     (ग)अंदर - बाहर 
(घ)बड़ा - छोटा     (ङ)पुरानी - नई  (च)गुरु - शिष्य   (छ)हँसते - रोते
2.सही शब्द पर गोला लगाइए-
( क) गुरुकुल (ख) स्कूल (ग) अभ्यास   घ) बाल्टी 
(ङ) रगड़ () समझूँगा () विद्वान (ज) निशान 
(झ) गणित (ञ) डाँट
3.शब्द जोड़ों से वाक्य बनाइए-
(क) मोहन आज सहमा-सहमा कक्षा में बैठा था।
(ख) वह चलते-चलते गिर गया।
(ग) हमें बार-बार पाठ का अभ्यास करना चाहिए।
(घ ) बच्चा दूध पीते-पीते सो गया।
4.वाक्य में था,थे,थी,थीं लगाइए-
( क) गुरुकुल में बच्चे वही रहते ------- ।  थे 
(ख) बापदेव को को समझ में नहीं आता -----। था 
(ग) हमारी एक महीने की छुट्टियाँ हुई ------ । थीं 
(घ) उसके घर में दो कुत्ते ------ ।     थे 
(ङ) हमारी छत पर चिड़ियाँ दाना चुगती ---------।  थीं 
(च) मोना कल घर आ रही ------।     थी 
5.दिए गए शब्दों को एक और अनेक के वर्ग में अलग करके लिखिेए- 
एक  - 
आँख मिठाई पुस्तक घड़ी चींटी कहानी
अनेक - रास्ते  दासियाँ पर्दे साड़ियाँ घड़े साइकिलें
6.दिए गए शब्दों में ंँ और  ँ  लगाइए-
(क) कुआँ (ख) गाँव  (ग) अंदर (घ) वहीं (ङ) सुंदर (च) तुम्हें 
7. दिए गए शब्दों को सही क्रम में लगाकर वाक्य बनाइए-
(क) चींटी दीवार पर चल रही थी ।
(ख) गर्मी की छुट्टी शुरू हुई।
(ग) दादाजी कहानी सुनाते हैं।
(घ) पढ़-लिखकर अच्छा इंसान बनो।
(ङ) स्त्री थाली बजा रही है।
8..दी गई  पंक्तियों में  गुण वाले शब्द (adjective) पर गोला लगाइए- 
बूढ़े,नरम-नरम, मोटे, लंबी, बड़ी, रौबीली, मज़बूत,  दयालु, समझदार

No comments:

Post a Comment

दादी का गाँव भाषा अभ्यास

      दादी का गाँव  भाषा अभ्यास     1. नीचे दिए गए चित्रों को देखते हुए सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए- क) शहर में ऊँचे- ऊँचे -------होते ह...