DAV PUBLIC SCHOOL, CSPUR,BBSR
SAMPLE
QUESTION PAPER
SUMMATIVE
ASSESSMENT – I (2016-17)
STD - V SUB : L.HINDI
TIME – 1 HOUR F.
M-50
खंड – क (5)
1.(क)निम्नलिखत गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखें। (1x5=5)
हमारे आँगन में नीम का एक पेड़ है। यह पेड़ मुझे
बहुत पसंद है। इस पेड़ से मुझे और मेरे घर वालों को बहुत लाभ होता है। हम नीम के
पेड़ की छाया में बैठकर गरमियों में ठंडक पाते हैं। सरदी के मौसम में धूप में
बैठे-बैठे जब थक जाते हैं,तब नीम के पेड़ के
नीचे बैठकर मूँगफली खाते हैं। रोज़ सुबह नीम के पेड़ की टहनियाँ तोड़कर हम दातुन
करते हैं। नीम के फल को निबौरी कहते
हैं। यह बहुत कड़वा होता है। इसे खाने से
गरमी में फोड़े-फुँसी नहीं निकलते। नीम के पत्तों को सुखाकर गरम कपड़ों में
रखने से कपड़ों में कीड़ा नहीं लगता। यह पेड़ हमारे लिए बहुत ही उपकारी है।
प्रश्न-1.किस पेड़
से हमें बहुत लाभ होता है?
2.नीम के पेड़ की छाया से हम क्या पाते हैं?
3.नीम के पेड़ की टहनियों से हम क्या करते हैं?
4.निबौरी किसे कहते हैं?
5.नीम के पत्तों को गरम कपड़ों में रखने से क्या होता है?
खंड – ख (5)
2. किसी एक विषय पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखें। (1x5=5)
(क) मेरा प्रिय जानवर
(ख) मेरा जन्मदिन
खंड –ग (15)
3.निम्नलिखित शब्दों के वचन बदलें। (1x3=3)
बस
औरत
घोंसला
4. निम्नलिखित विकल्पों में से सही विलोम शब्द चुनें। (1x3=3)
जवान
तोड़ना
गलत
5. निम्नलिखित विकल्पों में से सही लिंग शब्द चुनें। (1x3=3)
आध्यपक
चुहिया
आदमी
6. सही मिलान कीजिए । (1x3=3)
क)माला पक गए हैं।
ख) नाली चली गई है।
ग)आम साफ़ है।
7.समान लय वाले एक-एक शब्द लिखिए। (1x3=3)
किरण
भलाई
खेल
खंड – घ (25)
8.किसी
एक कविता की पहली आठ पंक्तियाँ लिखें। (1x4=4)
(क) सीखो
(ख) बादल
9.विकल्पों
में से सही शब्द से वाक्य पूरे करें। (1x4=4)
(i)घंटी बजते ही सब लड़के --------
में पहुँचते हैं।
(स्कूल, तालाब, मैदन, )
(ii)गलत काम का -------
नतीजा होता है।
(खून,रंग,कीड़ा, काँटा,गलत)
(iii)अपने बड़ो को सदा -------------- झुकाना चाहिए।
(गाना,तालियाँ, ढोल, शीश)
(iv)गाँव की गलियाँ ------------- हैं।
(गंदी, साफ़, साफ़-सुथरी,सुंदर)
10.वाक्य
बनाइए । (1x2=2)
(i)हरियाली
(ii)थकान
11. निम्नलिखत गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों को उत्तर दें। (1x4=4)
दादी का गाँव शहर से बहुत दूर है। पहले वहाँ बस नहीं
जाती थी। अब बसें जाती हैं। गाँव में बिजली भी आ गई है। गाँव में सड़क बन गई है।
वहाँ रेलगाड़ी नहीं जाती। वहाँ घस-फूस के बहुत मकान हैं। वहाँ एक पाठशाला भी है।
दिन में लड़के-लड़कियाँ पढ़ते हैं।रात को ऐसे बड़ों को पढ़ाया-लिखाया जाता है,जो
पढ़े-लिखे नहीं हैं।
क)
दादी का गाँव कहाँ है?
ख)
जामुन के पेड़ के नीचे कौन खड़े थे?
ग)
पहले वहाँ क्या नहीं जाती थी?
घ)
गाँव में कैसे मकान
हैं?
12.निम्नलिखित किन्हीं चार प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर लिखिए। (2x4=8)
(i)हमारी भलाई किस में है?
(ii)सड़क पर छिलका किसने फेंका था?
(iii)पेड़ों पर पंछियों के क्या हें?
(iv)दिन में कौन पड़ते हैं ?
(v)आप अपना जन्मदिन कैसे मनाते हैं?
13.निम्नलिखित प्रश्नों में से एक का मूल्यपरक
उत्तर लिखिए। (3x1=3)
(i)दो तोते पाठ से हमें क्या सीख मिलती है?
(ii)पेड़ों की सुरक्षा के लिए हम क्या कर सकते हैं?
(iii)दूसरे तोते से हमें क्या सीख मिलती है?
iv)दाँत में कीड़ा लगने वाले दोस्त को हम क्या उपदेश दे सकते हैं?
(iii)दूसरे तोते से हमें क्या सीख मिलती है?
iv)दाँत में कीड़ा लगने वाले दोस्त को हम क्या उपदेश दे सकते हैं?
No comments:
Post a Comment