Tuesday, 25 February 2020

मूल्यपरक प्रश्न(VBQ)- Annual


मूल्यपरक प्रश्न- Annual
1.      अपनी बीमार माँ की मदद आप कैसे कर सकते हैं?
डॉक्टर के पास ले जाकर,
दवाई देकर,
खाना बनाकर,
पैर दबाकर,
2.      रेल कविता से हमें क्या सीख मिलती है?
छोट-बड़े का भेद मिटाना,जात-पाँत का रोग हटाना,
लोगों में एकता की भावना होनी चाहिए,
हमेशा आगे बड़ते रहना चाहिए
3.      मेला का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है?
हमें खुशियाँ मिलती हैं,
विभिन्न गाँव के लोग मिल जाते हैं,
हमारी ज़रूरतों की चीज़े खरीदने को मिल जाती हैं.
सभी जाति घर्म के लोग मेले में आते हैं।
4.      चतुर चीकू पाठ से हमें क्या सीख मिलती  है?
हमें चतुर होना चाहिए,
हमें संकट के समय घबराना नहीं चाहिए,
हमें समझदारी से काम लेना चाहिए
5.      सीख कविता से हमें क्या सीख मिलती है?
हमें देश की सेवा करनी चाहिए,
हमें बुद्दिमान,मेहनती और ज्ञानी बनना चाहिए,
हमें देश को धोखा नहीं देना चाहिए
हमें देश के लिए शहीद होना चाहिए
6.      स्वामी दयानंद सरस्ती जी के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है?
हमें लोगों को सच्चा रास्ता दिखाना चाहिए।
हमें ढोंग और पाखंड़ छोड़ना चाहिए।
हमें जात-पाँत का भेद-भाव मिटाना चाहिए।
लोगों को सच्चा मानव धर्म बताना चाहिए।
7.      राजू का सपना पाठ से हमें क्या सीख मिलती है?
हमें लापरवाह और आलसी नहीं बनना चाहिए।
हमें गंदी आदतों को छोड़ना चाहिए।
हमें माता-पिता की बातों को सुनना चाहिए। उन्हें परेशान नहीं करना चाहिए।
हमें अपनी किताबों और कॉपियों को संभालकर रखना चाहिए।
8.      बोप देव के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है?
हमें निराश नहीं होना चाहिए।
हमें कठिन पाठ को  बार-बार अभ्यास करना और पढ़ना चाहिए।
कक्षा में हमें मिल-जुलकर रहना चाहिए।

जन्मदिन भाषा अभ्यास

      जन्मदिन भाषा अभ्यास  1. अम्मा गुब्बारे रसगुल्ले मम्मी रत्ना  चम्पा डॉक्टर डिब्बा धन्यवाद जन्म 2.घर         सजाना    गुलदस्ता   देना   ...