Wednesday, 18 February 2026

VBQ मूल्यपरक प्रश्न- Annual

  

मूल्यपरक प्रश्न- Annual 

  1.अगर आपकी  माँ बीमार पड़ जाए तो आप उनकी  मदद कैसे करेंगे?

डॉक्टर के पास ले जाकर,दवाई देकर,खाना बनाकर,पैर दबाकर मदद करूँगा। 

  2.  रेल कविता से हमें क्या सीख मिलती है?

हमें छोट-बड़े का भेद मिटाना चाहिए।

 हमें जात-पाँत का रोग हटाना चाहिए।

लोगों में एकता की भावना पैदा करना चाहिए।

 हमें हमेशा आगे बड़ते रहना चाहिए

 3. मेला का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है?

हमें खुशियाँ मिलती हैं,

विभिन्न गाँव के लोग मिल जाते हैं,

हमारी ज़रूरतों की चीज़े खरीदने को मिल जाती हैं.

सभी जाति घर्म के लोग मेले में आते हैं। 

           4.चतुर चीकू पाठ से हमें क्या सीख मिलती  है?

हमें चतुर होना चाहिए,

हमें संकट के समय घबराना नहीं चाहिए,

हमें समझदारी से काम लेना चाहिए

 

           5.सीख कविता से हमें क्या सीख मिलती है?

हमें देश की सेवा करनी चाहिए,

हमें बुद्दिमान,मेहनती और ज्ञानी बनना चाहिए,

हमें देश को धोखा नहीं देना चाहिए

हमें देश के लिए शहीद होना चाहिए 

          6. स्वामी दयानंद सरस्ती जी के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है?

हमें लोगों को सच्चा रास्ता दिखाना चाहिए।

हमें ढोंग और पाखंड़ छोड़ना चाहिए।

हमें जात-पाँत का भेद-भाव मिटाना चाहिए।

लोगों को सच्चा मानव धर्म बताना चाहिए। 

 7. राजू का सपना पाठ से हमें क्या सीख मिलती है?

हमें लापरवाह और आलसी नहीं बनना चाहिए।

हमें गंदी आदतों को छोड़ना चाहिए।

हमें माता-पिता की बातों को सुनना चाहिए। उन्हें परेशान नहीं करना चाहिए।

हमें अपनी किताबों और कॉपियों को संभालकर रखना चाहिए।

 

 8. बोपदेव के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है?

हमें निराश नहीं होना चाहिए।

हमें कठिन पाठ को  बार-बार अभ्यास करना और पढ़ना चाहिए।

कक्षा में हमें मिल-जुलकर रहना चाहिए।

9.अगर आपको एक रोबोट मिल जाए तो आप  उससे क्या-क्या काम करवाएँगे?

  बड़ी-बड़ी मशीन चलाने का काम करवाएँगे।

  सामान बेचने का काम करवाएँगे।

  चौकीदारी का काम करवाएँगे।

10.अगर आपको एक जादू की छड़ी मिल जाए तो आप उससे क्या करना चाहेंगे?

उत्तर - गरीबों की सहायता करूँगा

जिसके पास किताबें नहीं है उसे किताबें दूँगा

बीमारों को दवाइयाँ दूँगा

जिसके पास घर नहीं है उसे घर बनाकर दूँगा

11. आपको कौन सा विषय पढ़ना अच्छा लगता है और क्यों?

उत्तर - मुझे हिंदी पढ़ना अच्छा लगता है क्योंकि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है, हिंदी की किताबों में तरह-तरह की कहानियां, कविताएं होती हैं, जिन्हें पढ़ने से मुझे बहुत खुशी मिलती है। 

x


No comments:

Post a Comment

भाषा अभ्यास ANNUAL PRACTICE PAPER 2026

  समान लय वाले शब्द लिखो जंगल - मंगल फोड़ - तोड़ डरा - मरा जाऊँगा - खाऊँगा मोटा - छोटा मलाई - भलाई रोटी - मोटी ...