Monday, 1 February 2021

मेरा देश (अनुच्छेद )


मेरा देश (अनुच्छेद )

मेरे देश का नाम भारत है।यहाँ अनेक भाषा और बोलियाँ बोली जाती हैं। यहाँ अनेक धर्म, जाति और संप्रदायों के लोग आपस में मिल-जुलकर प्रेम से रहते हैं।  यहाँ राम, कृष्ण, कबीरगाँधी आदि महापुरुषों ने जन्म लिया।मैं अपने देश से बहुत प्यार करता हूँ। अनेकता में एकता हमारी शान है, इसीलिए तो भारत महान है। यहाँ अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं तथा हर प्राँत के अलग-अलग त्योहार व उत्सव मनाए जाते हैं। संसार के जितने मौसम होते हैं वे सब हमारे देश में देखने को मिलते हैं। सरदी, गरमी, बरसात सभी तरह के यहाँ मौसम होते हैं। इसलिए हमारा देश भारत संसार का सर्वश्रेष्ठ देश है। मेरे देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। इसलिए कहा गया कि- 'सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्ताँ हमारा'


No comments:

Post a Comment

भाषा अभ्यास ANNUAL PRACTICE PAPER 2026

  समान लय वाले शब्द लिखो जंगल - मंगल फोड़ - तोड़ डरा - मरा जाऊँगा - खाऊँगा मोटा - छोटा मलाई - भलाई रोटी - मोटी ...