Friday, 23 December 2022

पाठ -15 राजू का सपना

   पाठ -15 राजू का सपना माधुरी


1.सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए--- 

क, यह छड़ी हमें किसी  मेहनती लडके को ही देनी चाहिए। 
 ख. माता-पिता उसकी गंदी आदतों  से तंग थे। 

ग. राजू, तुम तो बहुत  समझदार लड़के हो। 
घ. जब मन करता, छुट्टी   कर लेता। 

ङ राजू आज फिर गहरी नींद में सो रहा था। 


2.जोड़े बनाइए
दूसरी कक्षा 
गहरी नींद 
तीन परियाँ 
पक्का वायदा 
बड़ा  आदमी

3.नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए 
क. राजू कैसी छड़ी चाहता था? 
उत्तर - राजू एक ऐसी छड़ी चाहता था जिसे घुमाते ही सब काम हो जाते।ख. राजू पहले कैसा लड़का था?
राजू पहले आलसी,सुस्त और लापरवाह लड़का था। 
ग. राजू ने बदलने के लिए परियों से कितना समय माँगा?
राजू ने बदलने के लिए परियों से एक महीने का समय माँगा।
घ, राजू बाद में कैसा लड़का बन गया? 
राजू बाद में समझदार,चुस्त और मेहनती लड़का बन गया।
ङ. राजू को जो छड़ी मिली, उसका क्या नाम है? 
राजू को जो छड़ी मिली, उसका नाम मेहनत की छड़ी है।

4.अगर आपको जादू की छड़ी मिल जाए तो आप उससे क्या करना चाहेंगे?  
उत्तर - गरीबों की सहायता करेंगे
जिसके पास किताबें नहीं है उसे किताबें देंगे
बीमारों को दवाइयाँ देंगे
जिसके पास घर नहीं है उसे घर बनाकर देंगे

Thursday, 15 December 2022

अभ्यास (भाषा अभ्यास)

   

पाठ 16 अभ्यास (भाषा अभ्यास)
1.विपरीत शब्द लिखिए-
( क)रात - दिन (ख )अमीर - गरीब (ग )अंदर - बाहर (घ )बड़ा - छोटा (ङ )पुरानी -नई 
(च )गुरु - शिष्य 
(छ )हँसते -रोते

2.सही शब्द पर गोला लगाइए-
( क)गुरुकुल (ख )स्कूल (ग)अभ्यास   घ) बाल्टी (ङ )रगड़ ( )समझूँगा ( )विद्वान (ज)निशान (झ)गणित (ञ) डाँट

3.शब्द जोड़ों से वाक्य बनाइए-
( क)मोहन आज सहमा-सहमा कक्षा में बैठा था।
 (ख ) वह चलते-चलते गिर गया।
(ग ) हमें बार-बार पाठ का अभ्यास करना चाहिए।
(घ ) बच्चा दूध पीते-पीते सो गया।

4.वाक्य में था,थे,थी,थीं लगाइए-
( क) गुरुकुल में बच्चे वही रहते ------- ।  थे 
(ख) बापदेव को को समझ में नहीं आता -----। था 
(ग) हमारी एक महीने की छुट्टियाँ हुई ------ । थीं 
(घ) उसके घर में दो कुत्ते ------ ।     थे 
(ङ) हमारी छत पर चिड़ियाँ दाना चुगती ---------।  थीं 
(च) मोना कल घर आ रही ------।     थी   

5.दिए गए शब्दों को एक और अनेक के वर्ग में अलग करके लिखिेए- 
एक    
आँख मिठाई पुस्तक घड़ी चींटी कहानी
अनेक
रास्ते  दासियाँ पर्दे साड़ियाँ घड़े साइकिलें
6.दिए गए शब्दों में ंँ और  ँ  लगाइए-
( क) कुआँ (ख )गाँव  (ग )अंदर (घ )वहीं (ङ )सुंदर (च )तुम्हें 
7. दिए गए शब्दों को सही क्रम में लगाकर वाक्य बनाइए-
 ( क) चींटी दीवार पर चल रही थी ।
(ख )गर्मी की छुट्टी शुरू हुईं।
(ग )दादाजी कहानी सुनाते हैं।
(घ )पढ़-लिख कर अच्छा इंसान बनो।
(ङ ) स्त्री थाली बजा रही है।
8..दी गई  पंक्तियों में  गुण वाले शब्द (adjective) पर गोला लगाइए- 
बूढ़े,नरम-नरम,मोटे, लंबी, बड़ी, रौबीली, मज़बूत,  दयालु, समझदार

रेल कविता माधुरी Q/A

 रेल कविता माधुरी Q/A

1.नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखिए-
 क. रेल कहाँ से चलकर कोलकाता गई?
दिल्ली
ख. रेल पूर्व से चलकर कहाँ आती है?
पश्चिम   
 ग. रेल क्या भरकर ले जाती है?
अन्न
 घ. रेल छोटे-बड़े का क्या मिटाती है ?
भेद

2.जोड़े बनाइए 
नदी.. नाले
छोटे बड़े
जात पाँत


3.नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए- उत्तर
 क. रेल किन को गले मिलाती है? रेल बिछुड़े हुए को मिलाती है।
ख. रेल क्या संदेश सुनाती है? रेल एकता का संदेश सुनाती है।
ग. रेल कौन-सा रोग हटाती है? रेल जात-पाँत का  रोग हटाती है।


4.क्या आपने दिल्ली की मैट्रो रेल से सफ़र किया है ? 
यदि हाँ, तो उसके बारे में अपने सहपाठियों को बताइए। 
5.रेलगाड़ी से जुड़े कोई तीन शब्द लिखिए -
जैसे-टिकट, स्टेशन,डिब्बा,प्लेटफॉर्म
6. एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए हम जिन यातायात के साधनों का इस्तेमाल करते हैं, 
उनमें से किनहीं चार के नाम लिखिए -

नाव,जहाज,रेल,हवाई जाहाज,कार,बस,मोटर साइकिल

अभ्यास Q/A

 पाठ - 16 अभ्यास

1.(क बापदेव अमीर माँ-बाप का बेटा था ।   नहीं 

(ख) गुरुकुल में बच्चे वही रहते थे ।         हाँ 

(ग) गुरुदेव को पढ़ना अच्छा लगता था ।    नहीं  

(घ) गोगदेव गणित में बहुत होशियार था ।  नहीं 

(ङ) कुएँ पर रस्सी के निशान थे ।          हाँ 

(च) बापदेव ने औरत के पाँव पकड़ लिए ।     हाँ


2.(क)स्कूल की जगह पहले गुरुकुल होते थे।

(ख)कुएँ पर रस्सी के निशान हज़ारों बार की रगड़ से बनते हैं।

(ग)कुएँ पर पानी औरतें भर रही थीं।

(घ)पाठ याद करने के लिए बोप देव को बार-बार अभ्यास करना ज़रूरी लगा।

(ङ)अभ्यास करने के बाद बोप देव बहुत बड़ा विद्वान बना।



3.वाक्य बनाइए

गुरुकुल- स्कूल की जगह पहले गुरुकुल होते थे।

रस्सी – हम रस्मी से पानी निकालते हैं।

अभ्यास – पाठ याद करने के लिए हमें बार-बार अभ्यास करना

 चाहिए।

पत्थर – मेरे पास एक कीमती पत्थर हैं।

सहमा-सहमा – रमेश आज कक्षा में सहमा-सहमा बैठा है।

Thursday, 1 December 2022

अपठित गद्यांश

  अपठित गद्यांश

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दें। (5X1=5)


स्वच्छता का जीवन में बहुत महत्त्व है। सबसे पहले शरीर की सफ़ाई आवश्यक है। दाँत, आँख, कान, नाक आदि सदैव साफ़ रखने चाहिए, जिससे इनमें कोई रोग न हो। रोज़ सुबह नहाना चाहिए। कपड़े भी सदैव साफ़-सुथरे पहनने चाहिए। मैले कपड़ों से बदबू आती है तथा उनके कारण हम बीमार भी हो सकते हैं। खाने-पीने की चीज़ों में सफ़ाई का ध्यान रखना बहुत ज़रुरी है। स्वच्छ बर्तनों में पका खाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। खाना खाने से पहले हाथ भली प्रकार धो लेने चाहिए। गंदे हाथों से खाना खाने से रोगाणु पेट में चले जाते हैं। वे कई भयंकर बीमारियाँ पैदा कर सकते हैं।


(1) हमें कैसे कपड़े पहनने चाहिए?

(2) कैसा खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है?

(3) खाना खाने से पहले क्या करना चाहिए?

(4) स्वच्छता का अर्थ है

(नहाना, गंदगी, सफ़ाई, खेलना)

(5) खुशबू  का विलोम शब्द - 


दादी का गाँव भाषा अभ्यास

      दादी का गाँव  भाषा अभ्यास     1. नीचे दिए गए चित्रों को देखते हुए सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए- क) शहर में ऊँचे- ऊँचे -------होते ह...