Tuesday, 28 November 2023

अपठित गद्यांश -नदियाँ

 अपठित गद्यांश

 भारतवर्ष नदियों का देश है । नदियाँ हमारा बड़ा उपकार करती हैं यह हमारी खेती को हरा भरा  रखती हैं । गंगा और यमुना हमारी प्रमुख  नदियाँ हैं । गंगा को माता की तरह पूछते हैं और उसे गंगा मैया कह कर बुलाते हैं । लेकिन आजकल नदियों का पानी गंदा होता जा रहा है।नदियाँ अपने साथ बारिश का जल एकत्र कर, उसे भू-भाग में पहुँचाने का महत्वपूर्ण काम करती हैं। नदियाँ देश के विकास में बहुत साथ देतीं हैं फिर चाहे वह आर्थिक विकास, सामाजिक विकास या फिर धार्मिक विकास ही क्यों न हो। नदी से एक नहीं अपितु कई लाभ होते हैं। नदियाँ धरती पर जीवन जीने के लिए एक आशीर्वाद हैं।

  1.  भारत वर्ष किसका देश है?

  2.  दो नदियों के नाम लिखो ।

  3.  गंगा को क्या कह कर बुलाते हैं?

  4.  यह हमारी खेती को कैसा रखती है?

  5.  इस गद्यांश का नाम लिखिए  ।

No comments:

Post a Comment

जीवन मूल्य प्रश्न- Annual,class 5

 जीवन मूल्य प्रश्न- Annual,class 5 1. अपनी बीमार माँ की मदद आप कैसे कर सकते हैं? उत्तर -डॉक्टर के पास ले जाकर,दवाई देकर,खाना बनाकर,पैर ...