https://files.luvvoice.com/luvvoice.com-20260128-zmbxtM.mp3
18.रोबोट
पुकारा खिलौना मशीन डिब्बा चौकीदार कठपुतली
सोनू आज बहुत खुश है। आज उसे इनाम मिलेगा। उसके माता-पिता भी स्कूल आए हैं। सोनू का नाम जैसे ही पुकारा गया, वह मंच पर पहुँच गया। उसे इनाम में एक डिब्बा मिला। उसे लेकर वह अपने माता-पिता के पास गया। उससे रुका नहीं जा रहा था। उसके कहने पर पिताजी ने डिब्बा खोल दिया। डिब्बा खुलते ही वह बोले, 'अरे यह तो रोबोट है ! '
सोनू ने पूछा, 'पिताजी रोबोट क्या होता है ?' 'बेटा यह असली रोबोट नहीं, खिलौना है।', पिताजी बोले। सोनू ने फिर पूछा, 'असली रोबोट कैसा होता है ?' वह बोले, 'बेटा तुमने टेलीविज़न में ऐसे पुतले देखे होंगे, जो आदमी की तरह चलते-फिरते हैं।' सोनू ने कहा, 'जी हाँ, देखे हैं।' 'उन्हें ही रोबोट कहते हैं। रोबोट काम भी करते हैं। इनमें कई तरह के बटन लगे रहते हैं। इन बटनों को दबाने से ही यह काम शुरूऔर बंद करते हैं।'
'पिताजी रोबोट खाते क्या है?', सोनू ने पूछा। 'ये बिजली से चलते हैं।' 'क्या रोबोट काम करते हैं ?' 'हाँ, बेटा! ये बड़ी-बड़ी मशीन चलाते हैं। सामान बेचते हैं। चौकीदार का काम करते हैं।' पिताजी ने बताया। सोनू यह सब सुनकर हैरान था । उसने पूछा, 'ये सामान कैसे बेचते हैं?' 'जो सामान चाहिए, उसकी कीमत उसमें डालो, चीज़ हाज़िर ।' 'एक रोबोट क्या सब काम कर देगा?', सोनू ने पूछा । 'नहीं-नहीं, एक से सब काम नहीं ले सकते। वह तो वही करेगा, जो उसके बनाने वाले ने तय किया है। हाँ, यह और मशीनों की तरह खराब भी होता है।', पिताजी ने बताया ।
'पिताजी, सच! फिर तो यह आदमी के हाथ की बड़ी कठपुतली है।' सोनू कह उठा। 'ठीक समझे!', पिताजी खुशी से बोले ।
47
No comments:
Post a Comment