जीवन मूल्य प्रश्न- Annual,class 5
1. अपनी बीमार माँ की मदद आप कैसे कर सकते हैं?
उत्तर -डॉक्टर के पास ले जाकर,दवाई देकर,खाना बनाकर,पैर दबाकर, मैं अपनी बीमार मां की मदद कर सकता हूं।
2. रेल कविता से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर - छोटे-बड़े का भेद मिटाना,जात-पाँत का रोग हटाना,हम में एकता की भावना रखना,हमेशा आगे बढ़ते रहने का सीख मिलती है।
3. मेला का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है?
मेले में जाने से हमें खुशियाँ मिलती हैं,विभिन्न गाँव के लोग मिल जाते हैं,हमारी ज़रूरतों की चीज़े खरीदने को मिल जाती हैं।सभी जाति घर्म के लोग मेले में आते हैं।
4. चतुर चीकू पाठ से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर -हमें चतुर होना चाहिए,हमें संकट के समय घबराना नहीं चाहिए,हमें समझदारी से काम लेना चाहिए।
5. सीख कविता से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर -हमें देश की सेवा करनी चाहिए,हमें बुद्दिमान,मेहनती और ज्ञानी बनना चाहिए,हमें देश को धोखा नहीं देना चाहिए
हमें देश के लिए शहीद होना चाहिए।
6. स्वामी दयानंद सरस्ती जी के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर - हमें लोगों को सच्चा रास्ता दिखाना चाहिए।हमें ढोंग और पाखंड़ छोड़ना चाहिए।हमें जात-पाँत का भेद-भाव मिटाना चाहिए।लोगों को सच्चा मानव धर्म बताना चाहिए।
7. राजू का सपना पाठ से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर -हमें लापरवाह और आलसी नहीं बनना चाहिए।
हमें गंदी आदतों को छोड़ना चाहिए।हमें माता-पिता की बातों को सुनना चाहिए। उन्हें परेशान नहीं करना चाहिए।
हमें अपनी किताबों और कॉपियों को संभालकर रखना चाहिए।
8. बोप देव के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर -हमें निराश नहीं होना चाहिए।हमें कठिन पाठ को बार-बार अभ्यास करना और पढ़ना चाहिए।कक्षा में हमें मिल-जुलकर रहना चाहिए।
9. अगर आपको जादू की छड़ी मिल जाए तो आप उससे क्या चाहेंगे?
उत्तर - गरीबों की सहायता करेंगे,जिसके पास किताबें नहीं है उसे किताबें देंगे बीमारों को दवाइयाँ देंगे,जिसके पास घर नहीं है उसे घर बनाके देंगे ।
10. आपको कौन सा विषय पढ़ना अच्छा लगता है और क्यों?
उत्तर - मुझे हिंदी पढ़ना अच्छा लगता है क्योंकि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है, हिंदी की किताबों में तरह-तरह की कहानियां, कविताएं होती हैं, जिन्हें पढ़ने से मुझे बहुत खुशी मिलती है।