Monday, 27 August 2018

मेरा जन्मदिन (अनुच्छेद)


मेरा जन्मदिन
रविवार को मेरा जन्मदिन था। सुबह मैं माँ के साथ मंदिर गया। माँ ने मेरे माथे पर तिलक लगया। घर आकर मैंने अपनी बहन के साथ मिलकर गुब्बारों और झालरों से घर को सजाया। पिता जी केक और ढेर सारी मिठाइयाँ लेकर आए थे। शाम को सब दोस्त हमारे घर आए । मेहमानों के आने पर मैंने केक काटा। दोस्तों ने तालियाँ बजाकर मुझे बधाई दी। केक खाने के बाद दोस्तों ने गाना गाया और चुटकुले सुनाए।  माँ ने कई तरह के पकवान बनाए थे। सबने जी भरकर खाना खाया। अंत में मेरे माता-पिता ने सबको धन्यवाद दिया। यह दिन मेरे लिए सबसे खुशी का दिन था। मैं इस दिन को  कभी भी  भूल नहीं सकता।

No comments:

Post a Comment

जीवन मूल्य प्रश्न- Annual,class 5

 जीवन मूल्य प्रश्न- Annual,class 5 1. अपनी बीमार माँ की मदद आप कैसे कर सकते हैं? उत्तर -डॉक्टर के पास ले जाकर,दवाई देकर,खाना बनाकर,पैर ...