Thursday, 29 January 2026

निम्नलिखित पठित ग्दयांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

 निम्नलिखित पठित ग्दयांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

राजू आज फिर गहरी नींद में सो रहा था। उसने देखा कि उसे तीनों परियाँ जगा रही हैं ।
वे कह रही हैं, ‘उठो राजू, छड़ी ले लो ।' राजू बोला, 'आपने मेहनत की छड़ी तो एक महीने पहले ही दे दी थी।'
परी बोली, 'राजू, बहुत तुम तो समझदार लड़के हो।' राजू बोला, 'मैं तो लापरवाह था,
आपकी छड़ी ने ही मुझे समझदार बनाया । 'दूसरी परी बोली, ' अब कभी मेहनत से नहीं डरना।' राजू बोला, 'कभी नहीं ।'यह कहते ही उसकी नींद खुल गई। सुबह हो गई थी। राजू सब कामों को पूरा कर स्कूल चल दिया ।

1.राजू को कौन जगा रही थीं?
2. राजू सब कामों को पूरा करके कहाँ चला गया?
3.राजू कैसी नींद में सो रहा था?
4.परियाँ राजू को क्या देना चाहती थीं?
5.राजू पहले कैसा लड़का था?

यह दिल्ली है — अभ्यास कार्यपत्रिका

 

यह दिल्ली है — अभ्यास कार्यपत्रिका

बच्चों, आओ आज दिल्ली की सैर करें। दिल्ली भारत की राजधानी है। यहाँ बहुत सारे पुराने और नए स्थान हैं। दिल्ली में लालकिला, जामा मस्जिद, कुतुब मीनार, गुरुद्वारा सीस गंज, पुराना किला, चिड़ियाघर और इंडिया गेट जैसे प्रसिद्ध स्थल हैं। नई दिल्ली में बिरला मंदिर, कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर, संसद भवन और राष्ट्रपति भवन हैं। दिल्ली में पहली मेट्रो रेल 24 दिसम्बर 2002 को चली थी। यमुना नदी के किनारे बसी दिल्ली बहुत पुरानी है। यहाँ हर धर्म और प्रांत के लोग रहते हैं, इसलिए इसे 'छोटा भारत' भी कहा जाता है।


रिक्त स्थान भरें

सही शब्द चुनकर खाली स्थान भरिए:

  1. दिल्ली में _____________ पत्थर से बना किला है।

  2. _____________ चौक के पास गुरुद्वारा सीस गंज है।


  1. नई दिल्ली में _____________ मंदिर है।

  2. दिल्ली में पहली मेट्रो रेल _____________ को चली थी।

  3. दिल्ली को '_____________ भारत' भी कहते हैं।

शब्द-संपदा:

छोटा, 24 दिसम्बर 2002, लाल, चाँदनी, बिरला


बहुविकल्पीय प्रश्न

सही उत्तर के आगे (✔️) का निशान लगाइए:

  1. दिल्ली किस नदी के किनारे बसी है?

    • (A) गंगा

    • (B) यमुना

    • (C) सरस्वती

    • (D) नर्मदा

  2. दिल्ली में कौन-सा प्रसिद्ध दरवाजा है?

    • (A) गेटवे ऑफ इंडिया

    • (B) इंडिया गेट

    • (C) चारमीनार

    • (D) झाँसी गेट

  3. दिल्ली में पहली मेट्रो रेल कब चली थी?

    • (A) 15 अगस्त 1947

    • (B) 2 अक्टूबर 2000

    • (C) 24 दिसम्बर 2002

    • (D) 26 जनवरी 1950

  4. नई दिल्ली में कौन-सा प्रसिद्ध मंदिर है?

    • (A) बिरला मंदिर

    • (B) सोमनाथ मंदिर

    • (C) स्वर्ण मंदिर

    • (D) महाकाल मंदिर

  5. दिल्ली को किस नाम से भी जाना जाता है?

    • (A) बड़ा भारत

    • (B) छोटा भारत

    • (C) नया भारत

    • (D) सुंदर भारत


खुले प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पूरे वाक्य में लिखिए:

  1. दिल्ली में कौन-कौन से ऐतिहासिक स्थल हैं?

  2. दिल्ली को 'छोटा भारत' क्यों कहा जाता है?

  3. तुम्हें दिल्ली में घूमने के लिए कौन-सा स्थान सबसे अच्छा लगा और क्यों?


उत्तर कुंजी

रिक्त स्थान भरें:

  1. लाल

  2. चाँदनी

  3. बिरला

  4. 24 दिसम्बर 2002

  5. छोटा

बहुविकल्पीय प्रश्न:

  1. (B) यमुना

  2. (B) इंडिया गेट

  3. (C) 24 दिसम्बर 2002

  4. (A) बिरला मंदिर

  5. (B) छोटा भारत

खुले प्रश्न (उत्तर उदाहरण):

  1. दिल्ली में लालकिला, जामा मस्जिद, कुतुब मीनार, पुराना किला और इंडिया गेट जैसे ऐतिहासिक स्थल हैं।

  2. दिल्ली को 'छोटा भारत' कहा जाता है क्योंकि यहाँ सभी प्रांतों और धर्मों के लोग रहते हैं।

  3. मुझे दिल्ली में इंडिया गेट सबसे अच्छा लगा क्योंकि वहाँ बहुत सुंदर बगीचे हैं और वह देशभक्ति का प्रतीक है।


Wednesday, 28 January 2026

रोबोट Audio and Text (For Reading practice)

https://files.luvvoice.com/luvvoice.com-20260128-zmbxtM.mp3 


18.रोबोट 

पुकारा खिलौना मशीन डिब्बा चौकीदार कठपुतली

सोनू आज बहुत खुश है। आज उसे इनाम मिलेगा। उसके माता-पिता भी स्कूल आए हैं। सोनू का नाम जैसे ही पुकारा गया, वह मंच पर पहुँच गया। उसे इनाम में एक डिब्बा मिला। उसे लेकर वह अपने माता-पिता के पास गया। उससे रुका नहीं जा रहा था। उसके कहने पर पिताजी ने डिब्बा खोल दिया। डिब्बा खुलते ही वह बोले, 'अरे यह तो रोबोट है ! '

सोनू ने पूछा, 'पिताजी रोबोट क्या होता है ?' 'बेटा यह असली रोबोट नहीं, खिलौना है।', पिताजी बोले। सोनू ने फिर पूछा, 'असली रोबोट कैसा होता है ?' वह बोले, 'बेटा तुमने टेलीविज़न में ऐसे पुतले देखे होंगे, जो आदमी की तरह चलते-फिरते हैं।' सोनू ने कहा, 'जी हाँ, देखे हैं।' 'उन्हें ही रोबोट कहते हैं। रोबोट काम भी करते हैं। इनमें कई तरह के बटन लगे रहते हैं। इन बटनों को दबाने से ही यह काम शुरूऔर बंद करते हैं।'

'पिताजी रोबोट खाते क्या है?', सोनू ने पूछा। 'ये बिजली से चलते हैं।' 'क्या रोबोट काम करते हैं ?' 'हाँ, बेटा! ये बड़ी-बड़ी मशीन चलाते हैं। सामान बेचते हैं। चौकीदार का काम करते हैं।' पिताजी ने बताया। सोनू यह सब सुनकर हैरान था । उसने पूछा, 'ये सामान कैसे बेचते हैं?' 'जो सामान चाहिए, उसकी कीमत उसमें डालो, चीज़ हाज़िर ।' 'एक रोबोट क्या सब काम कर देगा?', सोनू ने पूछा । 'नहीं-नहीं, एक से सब काम नहीं ले सकते। वह तो वही करेगा, जो उसके बनाने वाले ने तय किया है। हाँ, यह और मशीनों की तरह खराब भी होता है।', पिताजी ने बताया ।

'पिताजी, सच! फिर तो यह आदमी के हाथ की बड़ी कठपुतली है।' सोनू कह उठा। 'ठीक समझे!', पिताजी खुशी से बोले ।

47



Saturday, 3 January 2026

यह दिल्ली है भाषा अभ्यास

                                                                  यह दिल्ली है भाषा अभ्यास

1. चित्रों के नाम लिखिए-


इंडिया गेट


कुतुब मीनार

जंतर मंतर

लालकिला
जामा मस्जिद
राष्ट्रपति भवन 

2. दिल्ली के कोई चार प्रसिद्ध स्थानों के नाम लिखिए-
राजघाट
लोटस टेंपल
बिरला मंदिर
हुमायूं टॉम्ब
3. दिल्ली के दो पुराने नाम लिखिए-
इंद्रप्रस्थ
शाहजहानाबाद
हस्तिनापुर
4. दिए गए पदों पर जो व्यक्ति विराजमान है, उनके नाम लिखिए-
भारत के राष्ट्रपति- श्रीमती द्रौपदी मु्र्मु
भारत के प्रधानमंत्री- श्री नरेंद्र दामोदर मोदी
भारत के उपराष्ट्रपति- श्री सी.पी राधाकृश्नन Shri C. P. Radhakrishnan
5. पाठ यह दिल्ली है  के आधार पर दिए गए वर्णों को सही क्रम में लगाकर शब्द बनाइए
ने पु रे - पुराने
ग ति प्र - प्रगति
द र फ्त- दफ़्तर
ब कु तु- कुतुब
ष्  ट्र रा ति प- राष्ट्रपति

6. 'ई' लगाकर नए शब्द बनाइए-
ऊँचा +ई     - ऊँचाई
भला + ई - भलाई
धुल  + ई- धुलाई
पिटा + ई-  पिटाई 
दिखा + ई- दिखाई
नहा + ई- नहाई
7. दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए-
पुराने- पुराने कपड़ों को गरीबों को दे देना चाहिए ।
दंग - हम ताजमहल को देखकर दंग रह गए ।
ऊँचाई - पहाड़ की ऊँचाई बहुत अधिक है ।
विदेशी-विदेशी लोग हमारे देश को घूमने के लिए आते हैं ।
भाषा - हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है।




यह दिल्ली है भाषा माधुरी

                                                     यह दिल्ली है भाषा माधुरी    

1. चित्रों के नाम लिखिए-


इंडिया गेट


कुतुब मीनार

जंतर मंतर

लालकिला
जामा मस्जिद
राष्ट्रपति भवन 

2. दिल्ली के कोई चार प्रसिद्ध स्थानों के नाम लिखिए-
राजघाट
लोटस टेंपल
बिरला मंदिर
हुमायूं टॉम्ब
3. दिल्ली के दो पुराने नाम लिखिए-
इंद्रप्रस्थ
शाहजहानाबाद
हस्तिनापुर
4. दिए गए पदों पर जो व्यक्ति विराजमान है, उनके नाम लिखिए-
भारत के राष्ट्रपति- श्रीमती द्रौपदी मु्र्मु
भारत के प्रधानमंत्री- श्री नरेंद्र दामोदर मोदी
भारत के उपराष्ट्रपति- श्री जगदीप धनखड़ 
5. पाठ यह दिल्ली है  के आधार पर दिए गए वर्णों को सही क्रम में लगाकर शब्द बनाइए
ने पु रे - पुराने
ग ति प्र - प्रगति
द र फ्त- दफ़्तर
ब कु तु- कुतुब
ष्  ट्र रा ति प- राष्ट्रपति

6. 'ई' लगाकर नए शब्द बनाइए-
ऊँचा +ई     - ऊँचाई
भला + ई - भलाई
धुल  + ई- धुलाई
पिटा + ई-  पिटाई 
दिखा + ई- दिखाई
नहा + ई- नहाई

7. दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए-
पुराने- पुराने कपड़ों को गरीबों को दे देना चाहिए ।
दंग - हम ताजमहल को देखकर दंग रह गए ।
ऊँचाई - पहाड़ की ऊँचाई बहुत अधिक है ।
विदेशी-विदेशी लोग हमारे देश को घूमने के लिए आते हैं भाषा - हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है।




पाठ 19 टेलीफ़ोन की घंटी- भाषा अभ्यास

    पाठ 19 टेलीफ़ोन की घंटी- भाषा अभ्यास

1. क्या, कैसे, कौन लगाकर वाक्य पूरे कीजिए-
क) तुम्हारा क्या हाल है?
ख) कल कौन आया था?
ग) मैं अब घर कैसे जाऊँ?
घ) क्या तुम हमारे साथ दिल्ली चलोगी?
ङ) अब कैसे इस जगह को साफ़ किया जाए?
2.उदाहरण के अनुसार वाक्य बनाइए-
ख) माली क्या करता है?
वह बगीचे में काम करता है।
क्या माली बगीचे में काम करता है?
ग)डॉक्टर क्या काम करता है?
वह अस्पताल में काम करता है।
क्या डॉक्टर अस्पताल में काम करता है?
घ)धोबी क्या काम करता है?
वह कपड़े धोता है।
क्या धोबी कपड़े धोता है?
5. उदाहरण के अनुसार वाक्य लिखिए-
क) भावना कल स्कूल गई थी।
वह कल स्कूल जाएगी।
ख) रीता कल घर गई थी।
वह कल घर जाएगी।
ग) अंजू कल पिकनिक गई थी।
वह कल पिकनिक जाएगी।
घ) मैं आज बाग़ में शेयर करने गया था।
मैं आज बाग़ में सैर करने जाऊँगा।
ङ) मधुर अपने दादाजी के साथ घूम रहा था।
वह अपने दादाजी के साथ घूम रहा होगा।
6. आप अपनी बीमार माँ की मदद कैसे करते हो? VBQ
क) मैं मम्मी के हाथ-पैर  दबा देता हूँ।
ख) मैं उनके लिए चाय बनाता  हूँ।
ग) मैं उनको दवाई ला कर देता हूँ।

पाठ 19 टेलीफ़ोन की घंटी

    

   पाठ 19 टेलीफ़ोन की घंटी
1.सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए-

क)टेलीफ़ोन की घंटी बजती है।
ख)मैं बीमीर मम्मी को नहीं छोड़ सकती हूँ।
ग)उसके बाद घर चले जाएँगे।
घ)मम्मी के पास जाओ
ङ)तुम सबको  परेशानी हो गई।
2.क. पूजा ने चिड़ियाघर जाने को क्यों मना किया?
पूजा ने चिड़ियाघर जाने को मना किया क्योंकि उसकी मम्मी बीमार थी।
ख.पूजा के घर किसने टेलीफ़ोन किया?
पूजा के घर नेहा ने टेलीफ़ोन किया।
ग.नेहा के घर जो सहेलियाँ आने वाली थीं,उनका नाम लिखिए।
नेहा के घर  मीरा,मंजु और निशा आने वाली थीं।
घ.निशा ने पूजा से चिड़ियाघर जाने के बारे में कया कहा?
निशा ने पूजा से कहा कि हम चिड़ियाघर किसी और दिन चलेंगे।
ङ.पूजा ने फ़ोन रखने से पहले क्या क्हा?
पूजा ने फ़ोन रखने से पहले बहुत-बहुत धन्यवाद क्हा।

भाषा आभ्यास 18 रोबोट WB

 https://quizizz.com/embed/quiz/5fe29966773b53001bb2e801  

भाषा आभ्यास 18 रोबोट WB

1.      शब्दों के सही रूप

क. डिब्बा  
ख. असली

ग.रोबोट
  
घ. टेलीविज़न

ङ.बिजली
 
च. चौकीदार

छ.मशीन 

ज. कठपुतली

झ.हाज़िर
  
ञ.     मंच 

2.वाक्य पूरे कीजिए-
क.     खेल      ख.    रंग-बिरंगी
ग.     धागे      घ.     गाना
ङ.      परदे
3.अलग शब्द पर घेरा लगाओ-

क.     टोपी     ख.दुश्मन     ग. मेज़
घ.     गेंद          ङ. साइकिल     च.टेड़ा

4.समान अर्थ वाले शब्द चुनिए-

क.     संसार–जग     ख.सूरज-सूर्य
ग.     पवन-हवा      घ.भगवान-ईश्वर
ङ.      पशु-जानवर    च.पुस्तक-किताब
छ.     मटका-घड़ा    ज.पुष्प-फूल
झ.    धरती-पृथ्वी         ञ. आकाश-आसामान

5.खाली स्थान भरिए-
क. पाँव    ख. टाँग
ग. नाक    घ. दाँत
6.कंप्यूटर और रोबोट में एक जैसी बातें-
क.     दोनें बिजली से चलते हैं।
ख.    दोनों में कई तरह के बटन होते हैं।
ग.     दोनों को मनुष्य ने बनाया है।
8.खाली स्थान भरिए-
क.     वाह!
ख.    हाय!
ग.     अरे!
घ.     छि!
ङ.      वाह!
च.     थू!
छ.     हा!

ज.     उफ!

रोबोट Q/A

     https://youtu.be/iKko5ub5iw0 - कठपुतली नृत्य

 रोबोट Q/A

1. सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए-
सोनू आज बहुत खुश है।
रोबोट बिजली से चलता है।
जो सामान बेचता है।
सोनू यह सब सुनकर हैरान था।
वह मंच पर पहुँच गया।
2. हाँ या नहीं में उत्तर लिखिए-
क्या खिलौने रोबोट बाजार में मिलते हैं?                     हाँ
क्या रोबोट चौकीदारी करते हैं?                                  हाँ
क्या सोनू को उसकी माता ने रोबोट के बारे में बताया? नहीं
क्या रोबोट खराब हो सकता है?                                  हाँ
क्या यह रोबोट सब काम कर सकता है?                     नहीं
3.प्रश्नों के उत्तर
 क)  सोनू को इनाम के डिब्बे से खिलौने का रोबोट मिला।
 ख) मशीनी मानव को रोबोट कहते  हैं जो आदमी की तरह चलते-फिरते और काम करते हैं।
   ग) रोबोट आदमी के हाथ की कठपुतली है।
   घ) रोबोट बटनों को दबाने से काम शुरू और बंद करते हैं।
  ङ) जो सामान चाहिए,उसकी कीमत रोबोट में डालने से चीज़ हाज़िर हो जाती है। इस तरह रोबोट सामान बेचते हैं।
  च)  रोबोट क्या-क्या काम करते हैं?
  बड़ी-बड़ी मशीन चलाते हैं।
  सामान बेचते हैं।
  चौकीदारी का काम करते हैं।

पाठ - 17 रेल भाषा अभ्यास

   पाठ - 17 रेल  भाषा अभ्यास

1. पाठ 'रेल' में आए शब्दों के समान लय वाले शब्द लिखिए 
(क) रेल -खेल
(ख) लाल- बाल चाल गाल
(ग) पीली- नीली
(घ) नदी - सदी,खदी
(ङ) थकती- रुकती
(च) आम -काम
(छ) जात-  पाँत
(ज) हटाती- घटाती 
(झ) रोग-   लोग
(ञ) पार-    कार
2. पाठ 'रेल' में आई चार जगहों के नाम ढूँढकर लिखिए 
(क) दिल्ली         (ख)कोलकाता 
(ग) केरल          (घ) लखनऊ 
3. पाठ 'रेल' में आई चार दिशाओं के नाम ढूंढकर लिखिए 
(क) उत्तर (ख) दाक्षिण ग) पूर्व (घ) पश्चिम
4. दिए गए शब्दों में 'ता' लगाकर नया शब्द बनाइए 
(क) सुंदर + ता =  सुंदरता 
(ख) एक + ता =  एकता 
(ग) समान + ता= समानता
(घ) कठोर + ता = कठोरता
(ड.) पहुँच + ता=   पहुँचता 
(च) कर +  ता = करता 
(छ) चुभ + ता  = चुभता
(ज) महान + ता= महानता

 5. आपने कहीं न कहीं जाने के लिए रेल यात्रा तो जरूर की होगी। 
अपनी उसी रेल यात्रा के बारे में पाँच वाक्य लिखिए
 (क) दिल्ली जाने के लिए पिताजी रेल टिकट लाए ।
(ख) राजधानी एक्सप्रेस भुवनेश्वर से दिल्ली चली।
 (ग) हम जरूरत  की चीजें जैसे खाना, पानी  भी ट्रेन में लेकर गए।
(घ) रेल नदी, नाले, गाँव पार करती हई बहुत तेज़ी से चल रही थी ।
 (ड) हम ठीक समय में  दिल्ली पहुँच गए।
(च) इस सफर के  दौरान बड़ा मज़ा आया ।

6. चित्र देखकर दिल्ली में बनी इस नई रेल का नाम लिखिए -

- मैट्रो रेल 




7. उदाहरण के अनुसार नए शब्द बनाइए 
(क) चलना चलाना 
(ख) पढ़ना पढ़ाना
(ग) खिलना  खिलाना
(घ) कटना कटाना
(ड.) लुटना  लुटाना
(च) बनना  बनाना
(छ) रूकना  रुकाना
(ज) भरना  भराना
 

जीवन मूल्य प्रश्न- Annual,class 5

 जीवन मूल्य प्रश्न- Annual,class 5 1. अपनी बीमार माँ की मदद आप कैसे कर सकते हैं? उत्तर -डॉक्टर के पास ले जाकर,दवाई देकर,खाना बनाकर,पैर ...